February 11, 2026

Blog

कानपुर समाजवादी लोहिया वाहिनी कानपुर ग्रामीण के नि. ज़िलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में अहिरवाँ चकेरी महाराजपुर विधानसभा कानपुर में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था, बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिये एक विशाल धरने का आयोजन किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए नि. जिलाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि वर्तमान समय में डबल इंजन की सरकार में दिन दहाड़े हत्याए हो रही हैं, ग़रीबों असाहाय के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी से देश व प्रदेश की जनता बेहाल है। सरकार द्वारा जो भी प्रतियोगी परीक्षायें आयोजित की जाती हैं, उनका पेपर लीक आउट पहले कर दिया जाता है। कई परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित नहीं किये गए हैं, इसलिये बेरोजगारी दिन-प्रतिदिबढ़ती जा रही है। सरकार ने यदि बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कोई ठोस रणनीति न बनाई तो कानपुर का बेरोजगार नौजवान सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नि. ज़िलाध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व प्रत्याशी महाराजपुर फतेहबहादुर सिंह गिल, मंजीत यादव नि. प्रदेश सचिव सयूस, चेतन चौहान पूर्व पार्षद, पूर्व प्रत्याशी राम सिंह यादव ,दीपक खोटे, राजकुमार गौतम, वीरेन्द्र त्रिपाठी, अंकित सचान, सदाब आलम, रमेश कुशवाह, अजमेरी सिद्दकी आदि लोग मौजूद रहे।